लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर, कल एक महिला के साथ वायरल हुई थी पोस्ट

 

पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल से निकाल दिया गया। राजद सुप्रीमो और तेज प्रताप के पिता लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह एलान किया। उन्होंने तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने लिखा, ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’

 

लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं
लालू प्रसाद यादव ने आगे लिखा कि अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।’

 

आइए जानते हैं किस बात को लेकर मचा घमासान
दरअसल, शनिवार शाम तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया (फेसबुक) अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुआ था। इसमें तेज प्रताप एक लड़की के साथ दिख रहे थे। इसमें लिखा गया था कि “मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम ******* है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं….? इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे।” यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को खूब शेयर करने लगे। हालांकि, यह पोस्ट तेज प्रताप यादव के अकाउंट से डिलीट कर दी गई। लेकिन, सियासी गलियारे से लेकर आम युवाओं के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला।

और पढ़े  बिहार: 1 नवंबर से प्रदेश के स्कूलों में बंद हो सकता है मध्याह्न भोजन, पांच-छह महीने से राशि बकाया, आगे क्या?

 

तेज प्रताप बोले- हैक हो गई मेरी आईडी
इधर, कथित गर्लफ्रेंड के साथ पोस्ट वायरल होने के कुछ देर बाद तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। इसमें यह कहा गया है कि ये सब उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है। उन्होंने लिखा है – “मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें…”।

  • Related Posts

    बिहार: भाजपा के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक डॉ. आरके सिन्हा का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस

    बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। SIS ग्रुप के…

    बिहार: केके पाठक से भिड़े, शिक्षकों के हक में लड़े, अब फिर बने MLC, कौन हैं वंशीधर बृजवासी?

    बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी ने एक बार फिर जीत दर्ज कर राजनीतिक दलों को चौंका दिया है। शिक्षकों और…