Case: लालू परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें या मिल सकती है राहत?अदालत कल सुनाएगी फैसला

आरजेडी प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य आरोपियों से जुड़े कथित लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में आरोप तय करने पर दिल्ली की एक अदालत गुरुवार को अपना आदेश सुनाने की संभावना है। इससे पहले 10 नवंबर को विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने ने सीबीआई द्वारा दायर मामले की सुनवाई के दौरान आदेश को स्थगित करते हुए अगली तारीख 4 दिसंबर निर्धारित की थी। अब अदालत यह निर्णय सुनाएगी कि आरोप तय करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं या नहीं।

 

सीबीआई ने इस कथित घोटाले में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी एवं पूर्व बिहार मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

प्रोसिक्यूशन के अनुसार, पश्चिम मध्य रेलवे ज़ोन (जबलपुर, मध्य प्रदेश) में ग्रुप-डी श्रेणी की नियुक्तियां लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान 2004 से 2009 के बीच की गईं। आरोप है कि इन नियुक्तियों के बदले भर्तीकर्ताओं द्वारा ज़मीन के टुकड़े दान या ट्रांसफर किए गए, जो लालू परिवार या उनके करीबी लोगों के नाम पर दर्ज थे। सीबीआई का दावा है कि ये नियुक्तियां नियमों के विपरीत की गईं और इससे जुड़े लेनदेन बेनामी संपत्तियों से जुड़े थे, जो आपराधिक कदाचार और साजिश के दायरे में आते हैं।

और पढ़े  बिहार: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, अंजनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में मारी गोली
  • Related Posts

    Bihar MLC Result- विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी, धरने पर क्यों बैठ गए कांग्रेस प्रत्याशी?

    मतपेटियां खुल चुकी हैं। बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक की चार-चार सीटों पर हुए मतदान का परिणाम आज आ जाएगा। मत पत्रों से चुनाव हुआ है, इसलिए परिणाम…

    चारा घोटाला: लालू यादव की अपील पर आज से रोजाना सुनवाई, देवघर कोषागार मामले में झारखंड हाईकोर्ट करेगा फैसला

    चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष के लालू प्रसाद यादव की अपील याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में आज से रोज नियमित सुनवाई शुरू होगी। उच्च न्यायालय…