Bihar: बिहार की नई MLA विभा देवी नहीं पढ़ पाई हिंदी में शपथ..

Spread the love

क्या आपको पता है ये महिला कौन है? इनका नाम विभा देवी है विभा देवी यादव दो बार विधायक रह चुकी हैं, लेकिन ये चर्चा में तब आईं जब सोमवार को शपथ ग्रहण के समय वह शपथ पढ़ने में संघर्ष करती नज़र आईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने पास खड़ी JDU विधायक मनोरमा देवी से मदद मांगी, जबकि अन्य विधायक चुपचाप यह पूरा वाक्या देखते रहे. इस घटना ने सोशल मीडिया पर अलग ही तूल पकड़ा है। खैर आपको बता दे की इस बीच शपथ पढ़ने के दौरान विभा देवी ने शपथ को ‘सतत’ बोल गई और पत्र नहीं पढ़ पाईं इस दौरान पास में बैठीं जेडीयू विधायक मनोरमा देवी से मदद की उन्होंने गुहार भी लगाई है। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है। बता दे की जब विभा देवी रुक-रुककर फंसते हुए शपथ पढ़ती जा रही थीं तो बीच-बीच में मनोरमा देवी ने उनकी मदद की. वीडियो में जिस तरीके से विभा देवी शपथ लेती नजर आ रही हैं, उससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वो बहुत कम पढ़ी-लिखी हैं.  विभा देवी के शपथ ग्रहण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अब उनके बारे में जानना चाह रहे हैं विभा देवी के शपथ ग्रहण के वीडियो पर लोग अपने-अपने अंदाज में कमेंट कर रहे हैं।

विभा देवी के बारें में जो जानकारी समाने आई है उसके मुताबिक वो बिहार की 18वीं विधानसभा में नवादा विधानसभा सीट से वो निर्वाचित हुई है।  विभा देवी, पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक रहे पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजवल्लभ यादव की पत्नी हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने साल 2020 में नवादा से राजद के टिकट पर जीत दर्ज की थी। लेकिन 2025 के लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा श्रवण कुशवाहा को टिकट देने से वह और उनके समर्थक असंतुष्ट हो गए थे। आरोप है कि दोनों ने राजद प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया, जिससे पार्टी नेतृत्व, खासकर तेजस्वी यादव, उनसे नाराज हो गए। इस बीच विभा देवी की भारतीय जनता पार्टी के साथ बढ़ती नजदीकी भी चर्चा में रही। अगस्त 2025 में गयाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में उनकी मंच पर मौजूदगी ने राजद में हड़कंप मचा दिया था। पार्टी से टिकट कटने की आशंका और एनडीए से पारिवारिक समीकरणों के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया। आरजेडी छोड़कर JDU का हाथ थाम लिया और नवादा सीट से टिकट पाकर फिर से चुनाव लड़ाऔर अब वो  JDU की विधायक है।

और पढ़े  Bihar- मानव तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 648 लापता महिलाएं-युवतियां रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध, भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

    Spread the love

    Spread the loveसिस्टम के खिलाफ लड़ने वाले भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। एक तरह से यह बात बिहार सरकार ने स्वीकार कर ली है। पहले इस कांड के…


    Spread the love

    Bihar- भावुक कर देगी लक्ष्मी की कहानी- पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना

    Spread the love

    Spread the loveकटिहार के हसनगंज की कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी जन्म से दोनों हाथों से वंचित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक कमी को पढ़ाई की राह में बाधा नहीं…


    Spread the love