लालकुआं- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, महिला को लेकर होटल पहुंची पुलिस, एंट्री रजिस्टर पुलिस ने कब्जे में लिया

Spread the love

लालकुआं- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, महिला को लेकर होटल पहुंची पुलिस, एंट्री रजिस्टर पुलिस ने कब्जे में लिया

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। महिला को होटल में ले जाकर एंट्री रजिस्टर खंगाले गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में महिला के आरोप सही पाए गए हैं। सोमवार को उसके 164 के बयान भी दर्ज किए गए।

लालकुआं निवासी महिला कर्मी ने भाजपा नेता मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मुकेश बोरा और उसके चालक के कमल बेलवाल खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को हल्द्वानी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने महिला ने अपने बयान में वही बातें दोहराई हैं जो उसने तहरीर में दर्ज कराई थीं। यह बातें सूत्रों के हवाले से पता चली हैं।

बयान दर्ज होने के बाद पुलिस महिला को लेकर होटल भी गई थी। यहां रजिस्टर में महिला के आने की एंट्री मिली है। मुकेश बोरा के होटल में आने की बात भी सही पाई गई है। ऐसे में मुकेश बोरा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बोरा के खास लोगों से पता चला है कि वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट जा सकता है। इधर सीओ लालकुआं संगीता ने बताया कि 164 के बयान के बाद महिला के साथ होटल जाकर जांच की गई और एंट्री रजिस्टर पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

और पढ़े  हरिद्वार- अनिशा बानो और तमन्ना मलिक ने उठाई कांवड़, भगवा चादर ओढ़ाकर महिलाओं का किया गया सम्मान

केस दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई गिरफ्तारी
पीड़िता ने भाजपा नेता के खिलाफ शनिवार को तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने 24 घंटे बाद मामले में बोरा और एक अन्य पर केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी ऐसे गंभीर प्रकरण में पुलिस मुकेश बोरा और उसके चालक कमल बेलवाल को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

मामला पुराना है, इस कारण पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। महिला के बताई जगह से साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलते ही मुकेश बोरा और उसके चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
-पीएन मीणा, एसएसपी नैनीताल


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *