ऋषिकेश- BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में हुए शामिल

Spread the love

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा पूजन और आरती की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

परमार्थ निकेतन पहुंचने पर संत समाज ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में नितिन नवीन ने मां गंगा की आरती में भाग लेते हुए देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

इस अवसर पर संबोधन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि गंगा के पावन तट पर आना एक आत्मीय अनुभूति है। ऋषिकेश और गंगा केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि संत समाज ने हर विपरीत परिस्थिति में भारत को नई दिशा देने का कार्य किया है। भारत की सभ्यता और संस्कृति को संतों की तप परंपरा ने सदियों से जीवित रखा है। यही तप और आध्यात्मिक चेतना आज भी आम जनमानस को संस्कारों और संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- गुप्तकाशी के पास खाई में गिरी बाइक, सवार तीनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
  • Related Posts

    नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल ने कहा- सड़कों के गड्ढे देख पर्यटक सोचेंगे यह जिला दरिद्र और निर्धन है

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिले की सड़कों की दशा बेहद खराब है। सड़कों के गड्ढों के चलते नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों में भी इसका गलत संदेश जाएगा और पर्यटक यह…


    Spread the love

    हल्द्वानी: छात्रा से अभद्रता…फिर कोतवाली में धरना, MBPG कॉलेज में चुनावी बवाल, छात्रनेता को रास्ते में पीटा

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में चुनावी माहौल तैयार हो चुका है। प्रचार-प्रसार के दौरान आपसी विवाद के मामले भी सामने आ रहे हैं। शनिवार को एक प्रत्याशी की समर्थक छात्रा…


    Spread the love