लालकुआं: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इन्द्रपाल आर्य ने कहा धामी सरकार का 1 साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा।

लालकुआं: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इन्द्रपाल आर्य ने कहा धामी सरकार का 1 साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा।

लालकुआं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक और जनता को भ्रमित करने वाला रहा है उन्होंने सरकार जमकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की धामी सरकार अब तक की सबसे बिफल सरकार साबित हुई है।
यहां अपने निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार एक साल बेमिसाल बना रही है लेकिन जनता के लिए एक साल बेहाल रहा।
उन्होंने कहा कि एक ओर अंकिता हत्याकांड के वीआईपी का नाम आज तक सार्वजनिक नहीं किया और न ही उसे सजा दी गई यह प्रदेश कानून व्यवस्था की ओर इशारा कर रहा है कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है वहीं रोजगार के नाम पर बेरोजगारों का हक भाजपा से जु़ड़े ले जा रहे हैं उन्होंने कहा कि एक साल नई मिशाल का ढकोसला करने वाली सरकार गरीब के घर में जलने वाला सिलेंडर के दामों को बढ़ा रही है जबकि प्रदेश में शराब के दामो को कम किया जा रहा हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच से सरकार भाग रही है उन्होंने कहा सरकार ईमानदार हैं तो सीबीआई जांच क्यों नहीं कारा रही है आज प्रदेश की महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है प्रदेश में लगातार दलित अत्याचार की घटनाएं बढ़ी रही है किसान, बेरोजगार, गरीब परेशान हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में शुरू की गई जनहित योजनाओं को बंद किया जा रहा है लोग अपने हक के लिए सड़कों पर बैठने पर मजबुर है उन्होंने प्रदेश सरकार को अब तक की सबसे बिफल सरकार बताया है। इसके अलावा उन्होंने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को लेकर कहा कि बिन्दुखत्ता राजस्व गांव का मामला भाजपा के लिए चुनावी जुमला बनकर रह गया है जब चुनाव आते हैं तब बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की घोषणा कि जाती है उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा कोरी घोषणा कि जा रही है जो एक चुनावी जुमला है। उन्होंने कहा जनता भाजपा की करनी और कथनी दोनों जान चुकी है उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव कांग्रेस सत्ता में वापसी करेंगी।

और पढ़े  विकासनगर: वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, प्रीतम सिंह के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर FIR दर्ज
  • Related Posts

    देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

    उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष…

    बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया।…