लालकुआं: पुलिस ने किया अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार।

लालकुआं: पुलिस ने किया अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार।

लालकुआं क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दूखत्ता चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है युवक गौलागेट के पास झोपड़ी में शराब का धंधा

कर रहा था पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार डिगर सिंह पुत्र जवाहर सिंह निवासी संजय नगर बिन्दुखत्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक गौलागेट के पास झोपडी में लंबे समय से कच्ची शराब बेच रहा है मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने पहुंचकर छापेमारी कार्रवाई की जिसमें आरोपी शराब बेचता मिला जिसे तुरंत ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही आरोपी के पास 36 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कारवाई शुरू कर दी है इसके अलावा पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है वहीं पुलिस टीम में कांस्टेबल राजेश कुमार, वीरेंद्र रौतेला मौजूद रहे।
इधर चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों की धरपकड़ जारी है तथा क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

और पढ़े  भारत-तिब्बत व्यापार समय से 6 दिन पहले बंद: बर्फबारी की आशंका, व्यापारी गुंजी पहुंचे, इस बार फीका रहा कारोबार
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…