लालकुआं: दुग्ध उत्पादकों को 27 लाख 28 हजार का बोनस बंटा

 

 आंचल दुग्ध संघ लिमिटेड ने शनिवार को गुसाईपुर में बोनस वितरण समारोह में 27 लाख 28 रुपये का बोनस वितरित किया। इसमें हिमानी बिष्ट ने प्रथम, पुष्पा बिष्ट ने द्वितीय और दीपा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने कहा कि दुग्ध समितियों ने ग्रामीणों को आय का स्थायी स्रोत प्रदान करने के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम योगदान दिया है। अध्यक्षता कर रहे दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि संघ से जुड़ी समितियों के उत्पादकों ने 5 करोड़ 65 लाख रुपये मूल्य का दूध उत्पादन किया। कार्यक्रम में हरिपुर कुवरसिंह, आनंगपुर, करैल, छडैल, धनपुरी, चांदनी चौक एवं सांगुड़ी दुग्ध समितियों के उत्पादकों बोनस बंटा। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल बोरा, मनीष कुलयाल, दीपा बिष्ट, दीपा रैकवाल, हेमा बिष्ट, उषा चौहान, गीता मेहरा, किरण धरमवाल तथा यशुराम भट्ट उपस्थित रहे। संचालन मोहन चंद जोशी ने किया।
और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…