नैनीताल- 9 की छात्रा के मां बनने के मामले में आरोपी को भेजा गया जेल

 

बीते शुक्रवार को कक्षा नौ की छात्रा के मां बनने के मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने किशोरी और उसके बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बता दें कि 14 वर्षीय किशोरी पेट दर्द की शिकायत लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंची थी जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने किशोरी और उसकी मां से पूछताछ की तो उन्होंने आरोपी का नाम सूरज बताया। इस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर अल्मोड़ा निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नाबालिग छात्रा और उसकी बच्ची को परिजनों के साथ घर भेज दिया है।
और पढ़े  कोटद्वार: मस्जिद तोड़ने की पोस्ट पर विवाद, मोहम्मद दीपक ने व्यापारी से की हाथापाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…