लालकुआं/हल्दूचौड़:- चौकी इंचार्ज ने चोरी हुई बाइक 24 घंटे में की बरामद।

Spread the love

लालकुआं/हल्दूचौड़:- चौकी इंचार्ज ने चोरी हुई बाइक 24 घंटे में की बरामद।

लालकुआं के एचडीएफसी बैंक के बाहर से चोरी हुई स्पेलेंडर बाइक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पश्चिमी राजीवनगर घोड़नाला निवासी सचिन कठायत ने स्पेलेन्डर बाइक चोरी होने की सूचना दी थी।
एचडीएफसी बैंक के बाहर से चोरी की गई बाइक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक सचिन कठायत पुत्र स्वर्गीय राम सिंह निवासी पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला,बिंदुखत्ता द्वारा लिखित रूप से कोतवाली लालकुआं में शिकायत दर्ज कराई गई कि वह अपने दोस्त सूरज मिस्त्री की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 04AF-0315 को एचडीएफसी बैंक के पास खड़ी करके मुरादाबादी चिकन बिरयानी की दुकान लालकुआं में खाना खाकर जब वापस आया तो देखा कि उसके दोस्त की स्प्लेंडर प्लस बाइक को कोई लेकर फरार हो गया | इस संबंध में वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं में 6 जून को सुसंगत धाराओं में पंजीकृत अभियोग की विवेचना करते हुए चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ सोमेंद्र सिंह ने चोरी हुई मोटरसाइकिल की तत्काल बरामदगी तथा चोरों की गिरफ्तारी करने हेतु आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया तथा क्षेत्र में पतारसी सुरागरसी की गई तथा मुखबीर मामूर किए गए और 7 जून को मुखबिर की सूचना एवं विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर उक्त बाइक की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुमित पाल सागर पुत्र स्वर्गीय मैकूलाल निवासी कालिका मंदिर के पास दो किलोमीटर, लालकुआं नैनीताल उम्र 21 वर्ष तथा किशन मौर्या पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद निवासी पता उपरोक्त उम्र 19 वर्ष को कालिका मंदिर के पास से मय चोरी की मोटरसाइकिल के गिरफ्तार किया गया |
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ सोमेंद्र सिंह के अलावा कांस्टेबल चंद्रशेखर कांस्टेबल आनंदपुरी कॉन्स्टेबल गुरमेज सिंह आदि भी शामिल रहे।

और पढ़े  डिप्टी CM बृजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला, बोले- दंगे करवाना चाहते हैं मोहब्बत की दुकान चलाने वाले

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *