लालकुआं- अंग्रेजी शराब की दुकान में आबकारी विभाग ने की छापेमारी,रोकी गई शराब की बिक्री

Spread the love

लालकुआं- अंग्रेजी शराब की दुकान में आबकारी विभाग ने की छापेमारी,रोकी गई शराब की बिक्री

नगर की अंग्रेजी शराब की दुकान में आबकारी विभाग द्वारा की गई छापेमारी में कई अनियमितताएं मिली है, जिसके बाद आबकारी निरीक्षक ने दुकान से बरामद शराब की बिक्री रोकते हुए 3 दिन के भीतर उक्त शराब के वास्तविक कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
बताते चलें कि क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद आबकारी निरीक्षक ने लालकुआं नगर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में छापेमारी कर दी, लगभग 2 घंटे तक चली उक्त छापेमारी के दौरान दुकान में कई अनियमितताएं मिली है, आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट के अनुसार लालकुआं स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पिछले 2 दिन से दैनिक आधार पर दी गई है, छापेमारी के दौरान दुकान संचालक द्वारा दुकान में रजिस्टर नहीं रखा गया था, दुकानदार द्वारा कुछ शराब बाहर से लाई गई है जिसके वैध कागजात मांगे गए तो दुकानदार उसे प्रस्तुत करने में नाकाम रहा, दुकानदार को नोटिस जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि वह बरामद की गई शराब के वास्तविक कागजात 3 दिन के भीतर विभाग में प्रस्तुत कर दें, तब तक उक्त शराब की बिक्री बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि शिवराज सिंह नेगी के नाम से उक्त दुकान का संचालन किया जा रहा है, जिस समय आबकारी निरीक्षक अंग्रेजी शराब की दुकान में छापेमारी कर रहे थे इसी बीच वहां पहुंचे कुछ लोगों ने शिकायत की कि देशी शराब की दुकान में 80 रुपये का पव्वा ओवररेट कर 90 रुपये में बेचा जा रहा है, जैसे ही उक्त दुकान में मौजूद पत्रकार देसी शराब की दुकान में पहुंचे तो सेल्समैन ने ओवर रेट रोकते हुए वास्तविक रेट पर शराब बेचना शुरू कर दिया, इस पर आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि वह जल्द ही गुपचुप तरीके से देसी शराब की दुकान में छापेमारी करेंगे, उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग का छापा बगल की दुकान में पड़ा है, इसके बावजूद देसी शराब की दुकान में ओवर रेट शराब की बिक्री करना दुकानदार की हठधर्मिता को दर्शाता है।

और पढ़े  चमोली: 11 महीने के बच्चे के नाक से निकाला जोंक,लगातार आ रहा था खून

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *