लालकुआं- अंग्रेजी शराब की दुकान में आबकारी विभाग ने की छापेमारी,रोकी गई शराब की बिक्री

लालकुआं- अंग्रेजी शराब की दुकान में आबकारी विभाग ने की छापेमारी,रोकी गई शराब की बिक्री

नगर की अंग्रेजी शराब की दुकान में आबकारी विभाग द्वारा की गई छापेमारी में कई अनियमितताएं मिली है, जिसके बाद आबकारी निरीक्षक ने दुकान से बरामद शराब की बिक्री रोकते हुए 3 दिन के भीतर उक्त शराब के वास्तविक कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
बताते चलें कि क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद आबकारी निरीक्षक ने लालकुआं नगर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में छापेमारी कर दी, लगभग 2 घंटे तक चली उक्त छापेमारी के दौरान दुकान में कई अनियमितताएं मिली है, आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट के अनुसार लालकुआं स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पिछले 2 दिन से दैनिक आधार पर दी गई है, छापेमारी के दौरान दुकान संचालक द्वारा दुकान में रजिस्टर नहीं रखा गया था, दुकानदार द्वारा कुछ शराब बाहर से लाई गई है जिसके वैध कागजात मांगे गए तो दुकानदार उसे प्रस्तुत करने में नाकाम रहा, दुकानदार को नोटिस जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि वह बरामद की गई शराब के वास्तविक कागजात 3 दिन के भीतर विभाग में प्रस्तुत कर दें, तब तक उक्त शराब की बिक्री बंद रहेगी। <strong>लालकुआं- अंग्रेजी शराब की दुकान में आबकारी विभाग ने की छापेमारी,रोकी गई शराब की बिक्री</strong>उन्होंने बताया कि शिवराज सिंह नेगी के नाम से उक्त दुकान का संचालन किया जा रहा है, जिस समय आबकारी निरीक्षक अंग्रेजी शराब की दुकान में छापेमारी कर रहे थे इसी बीच वहां पहुंचे कुछ लोगों ने शिकायत की कि देशी शराब की दुकान में 80 रुपये का पव्वा ओवररेट कर 90 रुपये में बेचा जा रहा है, जैसे ही उक्त दुकान में मौजूद पत्रकार देसी शराब की दुकान में पहुंचे तो सेल्समैन ने ओवर रेट रोकते हुए वास्तविक रेट पर शराब बेचना शुरू कर दिया, इस पर आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि वह जल्द ही गुपचुप तरीके से देसी शराब की दुकान में छापेमारी करेंगे, उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग का छापा बगल की दुकान में पड़ा है, इसके बावजूद देसी शराब की दुकान में ओवर रेट शराब की बिक्री करना दुकानदार की हठधर्मिता को दर्शाता है।

और पढ़े  HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…