लालकुआं: डीआरएम रेखा यादव ने किया लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Spread the love

लालकुआं: डीआरएम रेखा यादव ने किया लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

रिपोर्टर- मुकेश कुमार

बरेली मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने आज रेलवे स्टेशन लालकुआं का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्लेटफार्मों की साफ सफाई पर नाराजगी व्यक्त की इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताते चलें कि बरेली से विशेष ट्रेन द्वारा लालकुआं पहुंची बरेली मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने सबसे पहले स्टेशन के कंट्रोल रूम में जाकर हर प्रकार की जानकारी ली इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बने कमरों व पुराने कार्यालयों की भी जांच की इस दौरान उन्होंने सभी प्लेटफार्मों पर साफ सफाई का जायजा लिया इस दौरान साफ सफाई को लेकर नाराजगी व्यक्त की। जिसके बाद उन्होंने यात्री सुविधाएं, पार्सल रूम, रनिंग रूम, पैदल पुल, पुरानी पार्किंग, टिकट घर का अवलोकन किया इस दौरान डीआरएम ने रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग एवं मुख्य द्वार तक पहुंच कर यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने स्टेशन द्वार के आगे लोगों के बने कुछ भवनों को हटाने के लिए अधिकािरयों को अवश्य कार्रवाई के निर्देश दिए करीब दो घंटे तक निरीक्षण के दौरान डीआरएम पुनः बरेली को निकाल गई।

वीओ,इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया है उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें उसके लिए कार्य चल रहा है उन्होंने कहा कि लालकुआं रेलवे स्टेशन बहुत जल्द एक मॉडल स्टेशन बनेगा जिसपर काम चल रहा है उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के आगे कुछ अतिक्रमण है जिन्हें हाटने के लिए अधिकारी को दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ओवर ब्रिज जो बनने जा रहा है उसका खाका तैयार कर लिया है रेलवे पुरी तरह तैयार है उन्होंने कहा कि मामला राज्य सरकार का है जैसा राज्य सरकार से आदेश मिलेगा उसपर काम किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्कूल के सौंदर्यीकरण के मामले में का कि राज्य सरकार कि और से उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है अगर राज्य सरकार स्कूल के सौंदर्यीकरण को लेकर कोई पत्र भेजती है तो उसपर कारवाई अमल में लाई जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Spread the love
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *