लालकुआं:- भैंस और तेंदुए के बीच हुआ संघर्ष।

Spread the love

लालकुआं:- भैंस और तेंदुए के बीच हुआ संघर्ष।

लालकुआं में भरी दोपहरी नगर में घुस आए एक तेंदुए ने वार्ड नंबर एक निवासी जल संस्थान कर्मचारियों की भैंस पर हमला कर दिया। काफी देर तक तेंदूऐ का भैंस से संघर्ष हुआ, अंततः उक्त भैंस झाड़ियों के बीच से जब तेंदुए को घसीट कर शहर की ओर को ले आई तो तेंदुआ भैंस को बुरी तरह जख्मी कर जंगल की ओर भाग गया, गंभीर रूप से जख्मी भैंस का लालकुआं पशु अस्पताल के चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।
बताते चले कि आज दोपहर को लगभग 12:30 बजे जल संस्थान के कर्मचारी विद्यासागर की भैंस घर के सामने मैदान में चर रही थी, तभी जंगल की ओर से आए एक तेंदुए ने भैंस पर हमला कर दिया।आसपास के लोगों ने पहले समझा कि संभवत: दो सांड आपस में लड़ रहे हैं, लेकिन तभी झाड़ियों के बीच भैंस और तेंदुए का संघर्ष अचानक मैदान की ओर को होने लगा, तो लोगों में अफरा तफरी मच गई, भारी शोरगुल के बीच तेंदुआ भैंस को बुरी तरह जख्मी कर जंगल की ओर भाग गया, भैंस के पीठ, पांव और पेट में गंभीर चोट के निशान बन गए हैं। इधर उक्त घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने लालकुआं पशु अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जीएस खाती को मौके पर बुलाया, जिन्होंने भैंस का उपचार किया। उक्त घटना से क्षेत्रवासियो में दहशत बनी हुई है। इधर तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज के वन कर्मियों ने मौके पर आकर क्षेत्र वासियों से तेंदुए के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

और पढ़े  टिहरी- घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *