लालकुआं: कार चालक की झपकी ने छीन ली 6 जिंदगी, एक ही परिवार के 6 लोगो को मौत ।

Spread the love

लालकुआं: कार चालक की झपकी ने छीन ली 6 जिंदगी,
एक ही परिवार के 6 लोगो को मौत ।

लालकुआं कार चालक को झपकी आने से स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गई जिसमे लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता निवासी एक ही परिवार के छह लोगो को मौत हो गई जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।
बताते चलें कि बिदुखत्ता स्थित वीआईपी गेट दुर्गापाल कालोनी निवासी सेंचुरी मिल कर्मी सोनू शाह उम्र 27 वर्ष शुक्रवार की साम को अपनी पत्नी पूजा देवी, पांच साल की पुत्री रुचिका, तीन साल पुत्र दिव्यांशु, भाई रवि उम्र 21 वर्ष, बहन खुशी 12 वर्ष के साथ अपने गांव गालिबपुर देवरिया बिशंभरपुर जा रहे थे, शनिवार प्रातः 2:30 बजे अभी वह गांव के निकट श्रीदत्तगंज पहुंचे ही थे की चालक को झपकी आ गई, और कार अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी छह लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, प्रातः गस्त पर जा रहे श्रीदत्तगंज के प्रभारी निरीक्षक विपुल कुमार पांडेय ने क्षतिग्रस्त वाहन को देखा, जिसके बाद हादसे की जानकारी मिल सकी, पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की सांसे थम चुकी थी।

बगास लदे ट्रक से तो नहीं टकराई कार

शनिवार सुबह होते ही घटना स्थल पर आसपास गांव के लोगों की भीड़ लग गई। घटना स्थल पर सिर्फ दुर्घटनाग्रस्त कार ही खड़ी। कार के पास बगास (गन्ने की खोई) पड़ा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है जिस ट्रक से कार टकराई है। वह चीनी मिल से बगास लेकर निकली है। घटना स्थल से कुछ दूरी से ही बजाज चीनी मिल इटईमैदा को जाने वाला मोड़ है। इसलिए ट्रक पर बगास लोड होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हलांकि पुलिस अभी किस ट्रक से कार टकराई है। इसका पता लगाने में जुटी है।

और पढ़े  हाईवे पर हादसा- फिर काल बना डंपर: भतीजे की शादी से लौट रहे 2 बुजुर्गों को रौंदा, दोनों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *