हल्दूचौड़ / खड़कपुर: अस्पताल गई महिला हुई लापता, पुलिस ने किया गुमशुदगी का केस दर्ज।

हल्दूचौड़ / खड़कपुर: अस्पताल गई महिला हुई लापता,पुलिस ने किया गुमशुदगी का केस दर्ज।

लालकुआं निकटवर्ती हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के खड़कपुर गांव से अस्पताल गई एक महिला गायब हो गई लापता महिला के पिता ने मामले कि गुमशुदगी दर्ज कराई है।<strong>हल्दूचौड़ / खड़कपुर: अस्पताल गई महिला हुई लापता, पुलिस ने किया गुमशुदगी का केस दर्ज।</strong>
यहां परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार खड़कपुर गांव निवासी रेखा टम्टा (23) पुत्री नंद राम उपचार कराने के लिए महिला चिकित्सालय हल्द्वानी गई थी और लगभग 2 बजे वह घर पहुंच गई जिसके उपरांत लगभग सवा दो बजे उसके पति ने फोन कर पुनः उसे अस्पताल आने को कहा जिसके बाद वह पुनः अस्पताल चली गई तब से उसका कोई अतापता नहीं है। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन, रेखा का कहीं कोई पता नहीं चला। घटना के बाद परिजन कोतवाली लालकुआं पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।<strong>हल्दूचौड़ / खड़कपुर: अस्पताल गई महिला हुई लापता, पुलिस ने किया गुमशुदगी का केस दर्ज।</strong> इधर लापता महिला रेखा के पिता नंद राम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रेखा का पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है उन्होंने उसके पति पर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्यवाही कर पुत्री की सकुशल बरामदगी करने की पुलिस से गुहार लगाई है।

और पढ़े  देहरादून: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट
  • Related Posts

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…

    मौसम का रेड अलर्ट: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा जारी

    मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम…