लालकुआं: 18 टायरा ट्रक से टकराया दुग्ध वाहन, 1 की मौत, दो गंभीर

Spread the love

 

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर पुलिस चौकी के समीप देर रात सड़क हादसा हो गया। यहां मधुसूदन दुग्ध वाहन और 18 टायरा ट्रक की हुई भीषण भिड़ंत में दुग्ध वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस शव को कटर से ट्रक की बॉडी से काटकर निकालने के प्रयास में जुटी थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात नगला की ओर से आ रहा दुग्ध वाहन (कैंटर) एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में सामने चल रहे 18 टायरा ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुग्ध वाहन के परखचे उड़ गए और उसमें सवार चालक क्लीनर व एक अन्य व्यक्ति अंदर ही फंस गए। पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दो घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हालांकि वाहन में फंसे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे के कारण बरेली रोड पर दोनों ओर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। मौके पर पहुंचीं उपनिरीक्षक अंजू यादव ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई जाम खुलवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक युवक को वाहन से निकालने के लिए कटर मशीन मंगाकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- स्कूल बसों का नहीं बढ़ेगा किराया, परिवहन आयुक्त बोले-अभिभावकों की जेब पर नहीं पड़ेगा अतिरिक्त भार
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love