Weather: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ के खतरे की भी चेतावनी, अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा

 

त्तराखंड में राजधानी देहरादून समेत अन्य इलकाें में देर रात से बारिश जारी है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।  वहीं, श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

 

बाढ़ का अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में राज्य के बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में बाढ़ के खतरे की आशंका है। सभी जिलाधिकारियों को इसके संबंध में पत्र भेजते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Weather: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ के खतरे की भी चेतावनी, अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा

और पढ़े  देहरादून: आज होगा युवा संवाद कार्यक्रम, CM धामी 140 युवाओं से सुनेंगे विकसित उत्तराखंड का विजन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…