लखीमपुर खीरी- दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुला राज, खेत में मिला था शव

Spread the love

खीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में छात्रा का शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात भी सामने आई है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम किया है। परिजनों ने बृहस्पतिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया।

 

25 फरवरी से लापता थी छात्रा 
सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़े एक गांव में 16 साल की किशोरी का शव तीन मार्च को संदिग्ध परिस्थिति में गन्ने के खेत में मिला था। किशोरी 25 फरवरी से लापता थी। वह सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र की निवासी थी। वह कक्षा 11 की छात्रा थी, जो शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

परिजनों ने शव ले जाने से किया इन्कार 
छात्रा से दुष्कर्म किए जाने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी की हत्या करीब छह से सात दिन पहले हुई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव ले जाने से इन्कार कर दिया। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। कॉल डिटेल भी खंगाले जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  जिंदा हु मै- जीते-जी अपनी तेरहवीं, 1900 लोगों को 'भोज' का न्योता, वजह सुनकर भर आएंगी आंखें, पढ़ें...
  • Related Posts

    भीषण हादसा: बड़ा बाइपास पर खड़े टैंकर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, बच्चों समेत तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveबरेली के सीबीगंज में रविवार शाम करीब पांच बजे बड़ा बाइपास पर दर्दनाक हादसा हो गया। परधौली तिराहे के समीप बाइपास पर खड़े टैंकर से बोलेरो कार टकरा गई। इसी…


    Spread the love

    अयोध्या- आचारी मंदिर में भगवान का अभिषेक करती हैं सूर्य की किरणें

    Spread the love

    Spread the love      रामनगरी में जहां रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में सूर्य तिलक की विशेष व्यवस्था होती है, वहीं शहर के प्राचीन आचारी मंदिर में प्रकृति…


    Spread the love