रुद्रप्रयाग- भारी बारिश से केदारनाथ यात्रा पड़ी धीमी, यमुनोत्री हाईवे कई जगह अवरुद्ध, घनसाली में स्कूल बंद

Spread the love

रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ गई है। धाम में चारों तरफ घना कोहरा छाया है। वहीं चोटियां बर्फ से ढकी हैं। धाम में बारिश का दौर जारी है। पिछले तीन-चार दिनों से प्रतिदिन एक हजार से कम श्रद्धालु धाम पहुंच रहे थे, लेकिन सोमवार को यह संख्या बढ़कर 1,114 हो गई। अब तक 14,17,136 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।

घनसाली में आज कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

बारिश को देखते हुए उपजिलाधिकारी घनसाली के निर्देश पर आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी भिलंगना ने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

यमुनोत्री हाईवे आधा दर्जन स्थानों पर बंद

बड़कोट में रातभर हुई भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे करीब आधा दर्जन स्थानों पर मलबा, पत्थर आने और भू-धंसाव के चलते बंद हो गया है। मार्ग खोलने में भी दिक्कत आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि हाईवे खोलने के लिए मशीनें मौके पर भेज दी गई हैं, लेकिन लगातार बारिश के चलते राहत कार्य प्रभावित हो रहा है।

 

बारिश से टिहरी जिले में 9 सड़कें बाधित, मलबा-बोल्डर बने मुसीबत
टिहरी जिले में बीती रात से हो रही झमाझम बारिश के चलते मलबा और बोल्डर गिरने से नौ ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। इससे कई गांवों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि बाधित सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। बारिश से रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल, घुत्तू-गंगी, गुल्लर-भगवासेरा, गुल्लर-नाई माथियाली, नरेंद्रनगर-रानीपोखरी, देवप्रयाग-गाजा-जाजल, लालपुल-भुत्सी, रानीचौरी-नकोट और दिवाड़ा-बांगोली-राजराजेश्वरी मंदिर ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित चल रहे हैं। विभागीय टीमों की ओर से मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है।

और पढ़े  रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

केदारनाथ हाईवे कुंड के पास बंद, मलबा हटाने में जुटी मशीनें

लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार सुबह केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थानों पर बाधित हो गया। कुंड-काकड़ा गाड़ के बीच पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा आने से यातायात बाधित है। वहीं सिरोहबगड़ भी सोमवार देर रात मलबा आने से बंद हुआ, जिसे रात में ही खोल दिया गया। वहीं गौरीकुंड मुनकटिया के पास भी मलबा आने की सूचना है। जिन्हें मशीन के जरिए साफ किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने बताया कि काकड़ा गाड़ के पास भारी बोल्डर गिरने से मार्ग बंद है। मार्ग खोलने के लिए दोनों ओर से जेसीबी लगाई गई हैं, जबकि मलबा अधिक होने पर अगस्त्यमुनि से एक एक्सकेवेटर भी मौके पर भेजा गया है। विभाग ने यहां मार्ग को सुबह 11:55 बजे तक खोलने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि गुप्तकाशी के पास भी मार्ग बाधित हुआ, जहां जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने का कार्य किया गया। वहीं मुंकटिया क्षेत्र में भी पत्थर गिरने की सूचना मिली है। मौके पर एक एक्सकेवेटर और दो जेसीबी तैनात हैं। क्षेत्र में नेटवर्क बाधित होने के कारण वहां की स्थिति की पुष्टि की जा रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इसके अलावा सभी राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं। उन्होंने यात्रियों से मौसम को देखते हुए केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love