केदारनाथ धाम- श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट,श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा ।।

Spread the love

केदारनाथ धाम- श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट,श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा ।।

केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, गायक रूप कुमार राठौर और सुनाली राठौर की भजन प्रस्तुति दी।
सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची।
यहां रावल ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा।


इसके बाद मुख्य पुजारी शिवलिंग ने गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *