काशी विश्वनाथ धाम: 11 अगस्त से प्लास्टिक मुक्त होगा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, भक्तों से भी की जाएगी ये अपील

Spread the love

 

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम 11 अगस्त से पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त हो जाएगा। खासकर प्लास्टिक की टोकरी और प्लास्टिक लोटा पर रोक लगाई जाएगी। भक्तों से भी अपील की जाएगी कि वह मंदिर में प्लास्टिक की टोकरी समेत कुछ लेकर न आएं।

काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण ने कहा कि जूट और लकड़ी की बनी टोकरी का इस्तेमाल करें। मंदिर परिसर में भक्त प्लास्टिक की बोतल में जल लेकर पहुंच जाते हैं। इसके अलावा पॉलीथिन में प्रसाद, फूल लेकर पहुंचते हैं और यह सबकुछ वह परिसर में ही छोड़ आते हैं। यह सफाई में दिक्कत पैदा करता है।

कई बार प्लास्टिक अंडरग्राउंड नाली में चली जाती है। इससे कई बार नालियां चोक हो जाती हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिहाज से मंदिर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पहले भी कई बार यह फैसला कुछ समय के लिए लिया जा चुका है, लेकिन इस बार इसे हमेशा के लिए प्रभावी रूप से लागू कराया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  आगरा- इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस, मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त
  • Related Posts

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love