Accident- स्कूल जा रही आर्मी वैन में घुसा तेज रफ्तार कैंटर, मची चीख-पुकार, एक छात्रा की मौत, पांच घायल

 

 

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। छात्र-छात्राओं को स्कूल लेकर जा रही आर्मी की वैन में तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा आर्या सिरोही की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। मृतक छात्रा किस कक्षा में पढ़ती है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी, तभी सामने से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और वैन में सवार छात्र छात्राओं में चीख-पुकार मच गई।
बताया गया कि कैंटर ओवरलोडेड था। तेज रफ्तार के साथ वह सीधा वैन में जा घुसा। वहीं टक्कर लगने से स्कूल वैन का कचूमर हो गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतका आर्या के परिवार में मातम का माहौल है।
और पढ़े  ध्यान दें: चार ट्रेन चलेंगे देरी से, ये एक्सप्रेस 60 मिनट लेट, यहां देखें...
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…