Kashi:-काशी तमिल संगमम का प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ,पीएम मोदी खास पहनावे में दिखे

Spread the love

तमिल के प्रसिद्ध संगीतकार इळैयराजा और उनके शिष्य ने साज-सज्जा के साथ ऊँ, गणेश, शिव, शक्ति, समेत अन्य देवगणों का मंत्र स्तुति के साथ आह्वान किया। इस स्वरांजलि की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पीएम मोदी और सीएम योगी समेत तमाम मौजूद लोग ताली बजाते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी तमिल संगमम का रिमोट दबाकर औपचारिक शुभारंभ किया। संगमम के आयोजन से संबंधित एक शॉर्ट फिल्म को दिखाया गया।
उत्तर और दक्षिण की संस्कृति को एकाकार करने वाले काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह समारोह एक माह तक चलेगा। मुख्य आयोजन बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में है। पीएम मोदी अब से थोड़ी देर बाद काशी तमिल संगमम समारोह में उपस्थित जनसभा को संबोधित करेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि काशी और तमिलनाडु में धर्म, ज्ञान और संस्कृति के एक ही तत्व हैं। दोनों की अपनी प्राचीन संस्कृति है जो इसे विशेष बनाती है। यह मान्यता है कि भगवान शिव के मुंह से जो दो भाषाएं निकलीं वह तमिल और संस्कृत थीं। काशी तमिल संगमम के आयोजन से तमिलनाडु के अतिथि उत्तर और दक्षिण के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती प्रदान करेंगे। इस आयोजन के जरिए तमिलनाडु के लोग काशी और उत्तर प्रदेश की समृद्धता के बारे में जानेंगे।

दक्षिण भारत के रंग में रंगे पीएम मोदी
बीएचयू में काशी तमिल संगमम के लिए पीएम मोदी ने खास ड्रेस पहनी है। उनके पहनावे ने सभी का ध्यान खींचा। प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु की पारंपरिक वस्त्र (सफेद शर्ट और लुंगी) धारण किया है। कांधे पर गोल्डेन-व्हाइट गमछा रखा है।

और पढ़े  शाहजहांपुर: 10 हजार की रिश्वत लेते मत्स्य विभाग का सहायक निदेशक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने  पकड़ा रंगेहाथ

Spread the love
  • Related Posts

    चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना

    Spread the love

    Spread the love   फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद,…


    Spread the love

    खूनी संघर्ष: दो पक्षों में बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, मुंह से काट अलग कर दिया युवक का कान

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना राया क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर सूरज फाटक के पास वाहन हटाने को लेकर हुई मारपीट में युवक का कान काट कर अलग कर दिया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *