सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला, करणी सेना ने मचाया जमकर उपद्रव..2 केस हुए दर्ज, पुलिस ने भी दर्ज कराया मुकदमा |

Spread the love

रा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना ने हमला किया। लाठी, डंडों से लैस हमलावरों ने सांसद आवास पर जमकर पथराव किया। शीशे चकनाचूर कर दिए। कुर्सियां और बाहर खड़ीं सांसद सहित कई नेताओं की छह से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने लाठियां भांजकर कुछ हमलावरों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में एक केस सपा सांसद के बेटे रणजीत सुमन की ओर से दर्ज कराया गया है, तो वहीं दूसरा मुकदमा पुलिस ने दर्ज कराया है।

 

जमकर हुई तोड़फोड़
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के सदन में राणा सांगा पर दिए गए बयान पर बुधवार को बवाल हो गया। करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता कुबेरपुर से बुलडोजर, गाड़ियों और बाइकों पर सांसद के आवास पर पहुंच गए। पुलिस ने कई जगह रोकने की कोशिश की। लेकिन, वह बैरियर तोड़कर आगे बढ़ते रहे। संजय प्लेस स्थित एडीए के एचआईजी फ्लैट्स स्थित सुमन के आवास पर पहुंचकर काॅलोनी का गेट तोड़ने की कोशिश की। लाठी, डंडों से लैस हमलावरों ने सांसद आवास पर जमकर पथराव किया। शीशे चकनाचूर कर दिए। कुर्सियां और बाहर खड़ीं सांसद सहित कई नेताओं की छह से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने लाठियां भांजकर कुछ हमलावरों को हिरासत में ले लिया।

 

रणजीत सुमन घर पर ही थे
बताया गया है कि जब ये हमला हुआ तब सांसद के पुत्र पूर्व विधायक रणजीत सुमन घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए थे। रणजीत सुमन ने बताया कि घर में पत्नी और दो बेटे थे। पिता दिल्ली में गए थे। उपद्रवी अचानक आए। वह तोड़फोड़ और पथराव करने लगे। यह देखकर सभी दहशत में आ गए। पुलिस भी उन्हें नहीं रोक पा रही थी। इस वजह से काफी देर तक परिवार सहमा रहा। वह लोग घर के बाहर नहीं आए। उन्होंने खुद को भी किसी तरह बचाया।

और पढ़े  New Rule: आज से टोल प्लाजा पर कैश को लेकर बदल गया नियम, जान लें वरना होगी दिक्कत-जुर्माना

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love