शाहजहांपुर- 4 बच्चों की हत्या कर पिता ने दी जान, धारदार हथियार से रेता चार बच्चों का गला

Spread the love

 

शाहजहांपुर में एक सनसनीखेज वारदात में युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों का गला रेतने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है।

मायके में थी पत्नी 
रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36 वर्ष) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13 वर्ष),  कीर्ति  (9 वर्ष), प्रगति (सात वर्ष) और बेटे ऋषभ (पांच वर्ष) के साथ रहता था। कांति देवी बुधवार को गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गईं थीं। घर में राजीव और चारों बच्चे थे।
father killed his four children and then committed suicide in shahjahanpur
मंजर देख कांप गई रूह 
राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने बृहस्पतिवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। उनकी रूह कांप गई।

father killed his four children and then committed suicide in shahjahanpur
चारों बच्चों के गले धारदार हथियार से रेत दिए गए थे। अंदर राजीव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका हुआ था। वे चिल्लाते हुए बाहर आए तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिता पृथ्वीराज ने बताया कि राजीव के साथ एक साल पहले हादसा हो गया था।

father killed his four children and then committed suicide in shahjahanpur
तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। कभी-कभी दिमाग पर गर्मी चढ़ जाती थी तो उल्टी-सीधी हरकत करने लगता था। एसपी राजीव द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रथमदृष्टया युवक के मानसिक दबाव में होने की बात सामने आ रही है।

father killed his four children and then committed suicide in shahjahanpur
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 36 साल के युवक ने अपने चार बच्चों की हत्या कर दी और खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। युवक मानसिक रूप से परेशान था। पारिवारिक विवाद भी सामने आया है। घटना की जांच कराई जा रही है।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर अयोध्या में निकाली गई भव्य कलश वंदन यात्रा, मोहबरा बाजार में हुआ भव्य स्वागत
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी:- इस्तीफे के बाद भी राममंदिर प्रशासन में चंपत का दखल बरकरार

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिए करीब एक महीना हो गया है, लेकिन चंपत राय अब भी अयोध्या में ही हैं। पद पर नहीं होने के…


    Spread the love

    PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास…


    Spread the love