कर्णप्रयाग: मेडिकल शॉप पर हार्ट अटैक आने से अचानक गिरा शख्स, संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान

नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत एक मेडिकल संचालक ने एक व्यक्ति को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। स्थानीय मेडिकल संचालक कैलाश सती ने बताया की एक व्यक्ति उनकी दुकान के पास गाडी में बैठा था।

व्यक्ति को जब घबराहट हुई और उसकी छाती में दर्द हुआ। तो वो उनकी दुकान में आया। ऐसे में उन्होंने उनकी बीपी की जांच की और उन्हें अस्पताल में डॉक्टरो से दिखाने को कहा। लेकिन इस दौरान वो बैठे हुए अचानक से पीछे गिर गए। जिसके बाद उन्होंने व्यक्ति को  सीपीआर दी।
जब वे थोड़ा सही हुए। तो उन्हें वाहन के जरिए अस्पताल पहुंचाया। उसके साथ उनकी मां भी मौजूद थी। उन्होंने बताया जब वे रात में व्यक्ति को देखने गए। तो वह सामान्य थे।
और पढ़े  उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…