Kanpur: मरकस वाली मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 8 लोग घायल, आसपास की इमारतों में आई दरारें

 

बुधवार शाम करीब 7:30 बजे मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार में मरकस वाली मस्जिद के पास तेज धमाका होने से हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। अचानक हुए विस्फोट से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ पड़े।

धमाके की तीव्रता से आसपास की कई दुकानों और घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। धमाके की सूचना पर मूलगंज समेत कई थानों का फोर्स और बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने कहा कि फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वायड जांच कर रहे हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि धमाका कैसे हुआ।
और पढ़े  प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय है मानसून, आज इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…