कंझावला केस Delhi:- कंझावला केस मामले में आया नया मोड़,युवती नहीं थी स्कूटी पर अकेली और लड़की भी थी साथ में

Spread the love

कंझावला केस Delhi:- कंझावला केस मामले में आया नया मोड़,युवती नहीं थी स्कूटी पर अकेली और लड़की भी थी साथ में

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नए साल की पूर्व संध्या पर कार से युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले नया मोड़ आ गया है। दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वहघर चली गई थी। लेकिन मृतक का पैर कार में फंस गया, जिसके बाद उसे आरोपी 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। मृतक के पैर कार के एक्सल में फंस गए थे।पुलिस ने लड़की को ट्रेस कर लिया है और उसका बयान भी दर्ज करेगी। लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज होगा।
सुल्तानपुरी कांड के पांचों आरोपियों ने जब कंझावला रोड पर जोंटी गांव के पास कार रोकी तो उन्होंने युवती को कार में फंसा देखा। आरोपियों ने युवती को कार के नीचे से निकाला और उसे खुले आसमान के नीचे सर्दी में वहीं फेंककर चले गए। युवती के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। सुल्तानपुरी थाने में दर्ज एफआईआर (नंबर-2/23) में आरोपी अमित व दीपक ने कार मालिक आशुतोष को बताया है कि उन्होंने ज्यादा शराब पी रखी थी। उन्होंने किशन विहार में एक स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी थी।
डर की वजह से वह मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने यह नहीं देखा कि युवती कार में फंस गई है। दूसरी तरफ इस मामले में गृहमंत्रालय ने संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

और पढ़े  कांवड़ यात्रा- नमो भारत के 17 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार आज से बंद

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मची आफत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन भर मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया…


    Spread the love

    Delhi एसआईआर: 2002 की वोटर सूची में नाम न होने पर भी नहीं कटेगा वोट, चुनाव आयोग ने मतदाताओं को दी राहत

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग ने लाखों मतदाताओं के लिए बड़ी राहत देने वाला स्पष्टीकरण जारी किया है। मुख्य निर्वाचन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *