राजनीति: विधायक कैड़ा की पत्नी के बगावती तेवर, BJP के खिलाफ मैदान में उतरीं कमलेश कैड़ा

Spread the love

 

नैनीताल जिले में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए भाजपा प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। ओखलकांडा ब्लॉक से विधायक राम सिंह कैड़ा की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर भाजपा प्रत्याशी केशव दत्त रुवाली के साथ-साथ पार्टी की चिंता बढ़ा दी है।

कमलेश के निर्दलीय नामांकन करने के बाद से ओखलकांडा में ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव रोचक होने के आसार हैं। वहीं भीमताल, रामगढ़, धारी और बेतालघाट में भाजपा से ब्लॉक प्रमुख पद के घोषित प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किए गए। कांग्रेस ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपने प्रत्याशी घोषित ही नहीं किए। वहीं ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किया गया है। ब्लॉक प्रमुख पद के साथ ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के पदों के लिए भी नामांकन दाखिल किए गए।

 

इन ब्लॉकों में दाखिल हुए नामांकन

 

 

भीमताल ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी डॉ. हरीश बिष्ट
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु पांडे
ज्येष्ठ प्रमुख पद में उमेश पलड़िया, चिराग बोहरा
कनिष्ठ प्रमुख पद में सावित्री शर्मा, रागिनी आर्या

 

 

ओखलकांडा से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी केडी रुवाली
निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश कैड़ा
ज्येष्ठ प्रमुख कविता कुड़ाई, कविता नौलिया, सुरेंद्र सिंह
कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र प्रसाद, कविता बोरा

 

 

 

 

बेतालघाट से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा से गरिमा नैनवाल
निर्दलीय प्रत्याशी अंकित साह
ज्येष्ठ प्रमुख भावना जोशी, अर्जुन सिंह
कनिष्ठ प्रमुख लीला राम, राजेश

और पढ़े  थलीसैण- बाल विकास अधिकारी ने ग्राम सभा कांडई में आंगनवाड़ी भवन का किया उद्घाटन

 

 

 

रामगढ़ से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा से तुलसी देवी
निर्दलीय दीपक कुमार
ज्येष्ठ प्रमुख रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट
कनिष्ठ प्रमुख पूनम मेहता, स्वाति आर्या

 

 

 

 

धारी में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा से रेखा आर्या
निर्दलीय भावना
ज्येष्ठ प्रमुख चंद्रशेखर, नंदाबल्लभ
कनिष्ठ प्रमुख कविता नयाल, गीता बिष्ट


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love