हल्द्वानी: गला घोंटकर हुई थी योगा ट्रेनर ज्योति की हत्या, कमरे में 31 जुलाई को मिला था शव

 

ल्द्वानी शहर के मुखानी में योगा ट्रेनर हत्याकांड की गुत्थी 11 दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी है। मृतका के गले पर निशान मिले हैं जिससे पुलिस गला घोंटने की आशंका जताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि शीघ्र हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

योगा ट्रेनर ज्याेति मेर 31 जुलाई को अपने किराये के कमरे में संदिग्ध हालात में मृत मिली थी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर योगा सेंटर संचालक दो भाइयों अभय और अजय पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से दोनों आरोपी भाग गए हैं।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार योग प्रशिक्षिका ज्योति के गले और पसलियों पर निशान हैं। ऐसे में आशंका है कि पेट पर बैठकर हत्यारों ने गला घोंटकर ज्योति को मौत के घाट उतारा होगा। एक संदिग्ध भी ज्योति के कमरे से मास्क लगाकर जाता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। हत्याकांड के पीछे रंजिश क्या है, इसका पता हत्यारों के पकड़े जाने के बाद ही चलेगा। पुलिस और एसओजी की दो टीमें संभावित जगहों पर दबिश दे रही हैं।

और पढ़े  देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर दून में एक और FIR दर्ज, नाबालिग पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…