Kaali Poster : ‘काली’ पोस्टर विवाद के बीच लीना का फिर एक विवादित ट्वीट, अब शिव और पार्वती की डाली ऐसी फोटो।

Spread the love

डॉक्युमेंट्री ‘काली’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में लोग लीना मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और विवादित तस्वीर शेयर कर दी है। जी हां, लीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवान शिव और मां पार्वती का रोल निभाने वाले कलाकारों की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भगवान शिव और मां पार्वती का किरदार निभाने वाले दोनों अभिनेता धूम्रपान करते दिखाई दे रहे हैं। लीना ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कहीं और’। 
लीना मणिमेकलई के इस ट्वीट पर राजनेताओं का बयान आना भी शुरू हो गए हैं। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘यह रचनात्मक अभिव्यक्ति की बात नहीं है, यह जानबूझकर उकसावे का मामला है। हिंदुओं को गाली देना = धर्मनिरपेक्षता? हिंदू आस्था का अपमान = उदारवाद?’ इतना ही नहीं शहजाद ने आगे लिखा, ‘लीना की हिम्मत इसलिए इतनी बढ़ रही है क्योंकि उसको पता है कि लेफ्ट पार्टियां, कांग्रेस, टीएमसी उनके सपोर्ट में खड़ी है।’


Spread the love
और पढ़े  बदलाव की तैयारी-: सेना, नौसेना व सीडीएस पद पर आएंगे नए चेहरे,मई में खत्म हो रहा इनका कार्यकाल
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *