जूलियन असांजे ब्रिटिश जेल से आए बाहर,लौट सकते हैं ऑस्ट्रेलिया

Spread the love

जूलियन असांजे ब्रिटिश जेल से आए बाहर,लौट सकते हैं ऑस्ट्रेलिया

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उनका ब्रिटिश जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, वे अमेरिका के साथ समझौते के तहत आरोप कबूल करने को तैयार हो गए हैं। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया। अब उनके वापस अपने वतन ऑस्ट्रेलिया लौटने का रास्ता भी साफ हो गया है।

रिपोर्ट में दावा किया गया कि असांजे अमेरिकी अदालत में सैन्य रहस्यों को उजागर करने का आरोप मानने को तैयार हो गए हैं। इसके बदले उन्होंने अपनी रिहाई की मांग की थी। ऐसे में कोर्ट में अपना जुर्म कबूल करते ही वर्षों पुराने कानूनी ड्रामे पर भी ब्रेक लग गया। अमेरिकी के मारियाना द्वीप समूह की कोर्ट में दायर किए गए दस्तावेज के मुताबिक, असांजे राष्ट्रीय रक्षा से जुड़ी जानकारी पाने और उसे फैलाने की साजिश के एक भी मामले में दोषी ठहराए जाएंगे। असांजे अब तक ब्रिटेन में हिरासत में थे।

असांजे ने ब्रिटेन छोड़
विकीलीक्स ने मंगलवार सुबह ब्रिटिश समयानुसार दावा किया कि जूलियन असांजे अब आजाद हैं। उन्होंने ब्रिटेन छोड़ दिया है। वे स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह अमेरिका पहुंच सकते हैं।

क्या है मामला?
52 साल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे पर अमेरिकी सरकार ने 2010 में इराक और अफगानिस्तान में जंग से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने में उनकी भूमिका का आरोप लगाया था। असांजे पर जासूसी के 17 आरोप और उनकी वेबसाइट पर अमेरिकी दस्तावेजों के प्रकाशन को लेकर कम्प्यूटर के दुरुपयोग का एक आरोप था। असांजे ने सात साल तक लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली थी। इसके बाद पिछले पांच साल उन्होंने ब्रिटेन की जेल में बिताए।

और पढ़े  हरिद्वार: मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण, खुली दवाइयों के प्रयोग पर की कार्रवाई

ऐसे लौट सकते हैं ऑस्ट्रेलिया
बताया जा रहा है कि असांजे को 62 महीने की जेल तक की सजा हो सकती है। हालांकि, असांजे ने ब्रिटेन की जेल में करीब पांच साल यानी 60 महीने बिताए हैं तो इससे उनकी सजा पूरी मानी जाएगी। ऐसे में वह अपने मूल देश ऑस्ट्रेलिया लौट सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    टकराव: रूस ने खुलकर किया ईरान का समर्थन,पुतिन बोले- तेहरान को देंगे हरसंभव मदद

    Spread the love

    Spread the love     इस्राइल और ईरान के बीच 10 दिनों से चल रहे संघर्ष के चलते आज दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ गया है। वहीं ईरान…


    Spread the love

    जीप काउंसलिंग: उत्तराखंड पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए जारी हुआ काउंसलिंग शेड्यूल, चेक करें डिटेल

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (UBTER) ने जीप 2025 (जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन पॉलिटेक्निक) के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!