बागेश्वर- पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, 1.472 किलो चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कपकोट थाना क्षेत्र और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1.472 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 एसी 4957 और भारी मात्रा में चरस बरामद कर ली है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने पालीडुंगरा पुल से आगे भराड़ी मार्ग पर स्थित आर्गेनिक जैविक उत्पाद भवन के पास बैरिकेडिंग और निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद वहां पहुंची संदिग्ध अपाची बाइक को जब रोकने का इशारा किया गया, तो चालक ने डरकर गाड़ी झटके से रोक दी। पूछताछ में चालक ने अपना नाम गोविंद सिंह 32 निवासी सुमगढ़ और पीछे बैठे सवार ने अपना नाम राजा रावत उर्फ राज रावत 26 निवासी शामा मेन बाजार बताया। पूछताछ के दौरान दोनों ने घबराते हुए स्वीकार किया कि वे बैग में  चरस लेकर आ रहे हैं और इसे द्वारहाट बेचने के लिए ले जा रहे थे। चरस उन्होंने शामा क्षेत्र के एक अज्ञात चाय वाले से लिया था। विधिक प्रावधानों के तहत दोनों आरोपियों को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए बीईओ अजीत सिंह कर्णवाल की उपस्थिति और उनकी निगरानी में आरोपियों की जामा तलाशी ली गई। तराजू से तौल करने पर बड़ी पन्नी से 1.014 किलोग्राम और छोटी पारदर्शी पन्नी से 0.458 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
जिले में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार कड़ाई से जारी है। कपकोट क्षेत्र में एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों को 1.472 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संलिप्त लोगों का भी पता लगाया जा रहा है, और इस नेटवर्क में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़े  रेखा आर्या प्रकरण: छह से अधिक ठिकानों पर दबिश के बाद भी नहीं मिला गिरधारी, कुछ करीबियों से की पूछताछ
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…