Jobs 2025: BEL में ट्रेनी इंजीनियर की भर्ती, जानें आवेदन योग्यता, देखें वैकेंसी…

Spread the love

क्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड  ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 21 अक्तूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से खुले हैं।  इस भर्ती के माध्यम से कुल 47 पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए एक लिखित परीक्षा शामिल है।

 

वर्ग (Category) पदों की संख्या
अनारक्षित (UR) 20
ओबीसी (NCL) 13
ईडब्ल्यूएस (EWS) 4
अनुसूचित जाति (SC) 7
अनुसूचित जनजाति (ST) 3
कुल (Total) 47

 

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए योग्यता में बीई/बी.टेक/बीएससी इंजीनियरिंग (4 वर्षीय पाठ्यक्रम) या एमई/एम.टेक शामिल हैं।

संबंधित विषयों में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, दूरसंचार, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना विज्ञान और MCA (कंप्यूटर अनुप्रयोगों में मास्टर) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा की शर्तें

इस भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा श्रेणीवार निर्धारित की गई है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है, जबकि ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी गई है, यानी उनकी ऊपरी आयु सीमा 31 वर्ष होगी। एससी/एसटी वर्ग के लिए आयु सीमा 33 वर्ष और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांगजन (PWD) श्रेणियों को छोड़कर सभी अभ्यर्थियों को एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए शुल्क 150 रुपये + 18% GST है, जबकि SC/ST/PWD अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है।

और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

ऐसे करें आवेदन

  • पहले भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Careers” या “Recruitment” टैब पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन में दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित विवरण सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अब आवेदन सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love