Jammu Kashmir: प्रकृति का रौद्र रूप..,वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन से मची तबाही, अब तक 32 लोगों की मौत, आज भी भारी बारिश का अलर्ट

Spread the love

 

म्मू-कश्मीर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर रेलवे ने बीते दिन कटरा, उधमपुर और जम्मू रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाली 18 ट्रेनें रद्द कर दी। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ है। जिसमें अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

भूस्खलन में 32 लोगों की मौत

एसएसपी रियासी परमवीर सिंह के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 32 लोगों की मौत हो गई है।

भूस्खलन के बाद राहत और बचाव सामग्री लेकर सी130 और आईएल76 जल्द ही हिंडन से जम्मू के लिए उड़ान भरेंगे। चिनूक, एमआई-17 वी5 जैसे हेलीकॉप्टर जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर और पठानकोट जैसे सभी नजदीकी एयरबोस पर तैयार हैं।

 

वैष्णो देवी के दर्शन करने आई एक श्रद्धालु राजकुमारी देवी ने कहा कि मैं  बिहार की रहने वाली हूं। हम परसों यहां आए थे। हमने दर्शन किए। अब हम घर जाना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनें रद्द होने के कारण हम नहीं जा पा रहे हैं। बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई है। हम डरे हुए हैं और घर जाना चाहते हैं।

 

जम्मू में बाढ़ जैसे हालात के बीच 3,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

जम्मू जिला प्रशासन के नेतृत्व में एक त्वरित बहु-एजेंसी अभियान में मंगलवार को शहर भर में अचानक आई बाढ़ और जलभराव के बाद 3,500 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में लोगों को निकालने और राहत अभियान चला रही हैं, जबकि अधिकारी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और आवश्यक सेवाओं को बहाल करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Spread the love
और पढ़े  अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन
  • Related Posts

    अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

    Spread the love

    Spread the love  अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण कराया जा सकेगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इसका एलान कर दिया। पंजीकरण देश भर के…


    Spread the love

    Jammu: गांदरबल के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

    Spread the love

    Spread the loveगांदरबल जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने…


    Spread the love