Rain: जम्मू में तेज बारिश का कहर! BSF कांस्टेबल जीडी भर्ती स्थगित, स्कूल भी बंद रखने का आदेश

Spread the love

 

म्मू क्षेत्र में खराब मौसम के कारण मंगलवार को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों में कांस्टेबल के पदों के लिए आयोजित हो रहे भर्ती अभियानों को स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा, इलाके के सभी स्कूलों को भी 27 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी बुधवार को होने वाली कक्षा 10वीं और 11वीं की सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं।

स्कूल शिक्षा निदेशक (जम्मू) नसीम जावेद चौधरी ने एक आदेश में कहा, “मौसम की खराब स्थिति और क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति के मद्देनजर, यह आदेश दिया जाता है कि जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल 27 अगस्त को बंद रहेंगे।”

 

बीएसएफ ने स्थगित की कांस्टेबल (जीडी) भर्ती

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “उम्मीदवारों के हित और कल्याण को ध्यान में रखते हुए, खराब मौसम के कारण शहीद वीर सिंह स्टेडियम, बीएसएफ पलौरा कैंप, जम्मू में कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा-2025 के लिए चल रहा भर्ती अभियान आज (26 अगस्त) के लिए स्थगित कर दिया गया है। आज के लिए निर्धारित उम्मीदवार अब 3 सितंबर को उपस्थित हो सकते हैं।”

यह सीधी भर्ती केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, विशेष सुरक्षा बल और असम राइफल्स के लिए आयोजित की जा रही है।

बीएसएफ ने कहा, “पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए आरएफआईडी तकनीक का उपयोग करते हुए जम्मू स्थित बीएसएफ पलौरा कैंप में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) आयोजित की जा रही है। सभी प्रणालियां स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार काम कर रही हैं।”

और पढ़े  जम्मू-श्रीनगर- काजीगुंड में ट्रक ने CRPF वाहन को मारी टक्कर, 5 जवान घायल, पुलिस जांच में जुटी

जम्मू प्रभाग में भारी बारिश, कईं मौतें

जम्मू में भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा घर और पुल क्षतिग्रस्त हो गए। जम्मू में लगभग सभी जलाशय खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं, जिससे शहर और अन्य जगहों पर कई निचले इलाके और सड़कें जलमग्न हो गई हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात के समय हालत बिगड़ने से मौत, आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार-निलंबित

    Spread the love

    Spread the loveछात्रू क्षेत्र में पांचवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि छात्रा का कई बार यौन शोषण किया…


    Spread the love

    जम्मू-श्रीनगर- काजीगुंड में ट्रक ने CRPF वाहन को मारी टक्कर, 5 जवान घायल, पुलिस जांच में जुटी

    Spread the love

    Spread the loveमंगलवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर काजीगुंड के लेवदोरा इलाके में एक ट्रक की सीआरपीएफ की बंकर गाड़ी से टक्कर हो गई,…


    Spread the love