जम्मू: बर्फीले इलाकों में जनगणना का पहला पड़ाव पार, लद्दाख की उपलब्धि, किश्तवाड़ देश का पहला स्नो-बाउंड जिला

जनगणना-2027 के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनसंख्या गणना का पहला चरण पूरा हो गया है। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 5,292 एन्यूमरेशन ब्लॉकों में गणना हुई। इनमें जम्मू-कश्मीर के 4,597 और लद्दाख के 695 ब्लॉक शामिल हैं।

 

लद्दाख ने सितंबर में सभी 695 ब्लॉकों की गणना पूरी कर यह चरण पूरा करने वाला देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बनने की उपलब्धि हासिल की। लेह में 367 और कारगिल में 328 ब्लॉकों की गणना हुई। वहीं, किश्तवाड़ देश का पहला स्नो-बाउंड जिला बन गया, जहां बर्फीले घोषित क्षेत्रों में गणना पूरी हुई। जम्मू-कश्मीर में अभियान 16 जिलों और 95 चार्ज में चला। 17 से 31 अगस्त तक स्वयं और 1 से 30 सितंबर तक मैदानी गणना की गई।

और पढ़े  सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार
  • Related Posts

    सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार

    सेब इस बार महंगा बिकेगा। देश के दो शीर्ष उत्पादक राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब की पैदावार तेजी से घटी है। हिमाचल में पिछले साल के 4.07 लाख टन…

    जंगलों में छिपे आतंकियों की शामत: सुरक्षाबलों ने सितंबर में 5 पाकिस्तानी दहशतगर्दों को किया ढेर, 32 की तलाश

    एक तरफ पहाड़ों में आतंकियों की घेराबंदी, दूसरी तरफ पुख्ता खुफिया सूचनाओं पर दबाव और तीसरी तरफ सुरक्षित ठिकाना नहीं मिलने देना व वरिष्ठ अधिकारियों का मौके पर पहुंचकर अभियानों…