जम्मू-कश्मीर विधानसभा: जम्मू-कश्मीर के विधायकों ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए रखा मौन 

 

 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज जम्मू विधानसभा का एक दिन के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र में हमले की निंदा करने के साथ आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।

 

‘आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाना चाहिए’

पहलगाम आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र पर जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा, “यहां पर्यटक के तौर पर आए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की जाएगी, लेकिन यहां से सिर्फ उनके शव ही वापस गए। यह बहुत दुखद है। हम इसके खिलाफ एकजुट हैं। यह आज का एजेंडा है… जिस तरह से मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में प्रस्ताव लाया, हम उसका स्वागत करते हैं…”

पीएम मोदी के बयान पर उन्होंने कहा, “हम उनसे सहमत हैं और हम सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाना चाहिए… अगर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन होता है, तो हमारे जवान मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं और हम पहले से ही जवाब दे रहे हैं..

 

 

आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए मौन रखा

जम्मू-कश्मीर के विधायकों ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए मौन रखा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के लिए आज एक दिवसीय सत्र बुलाया है।

और पढ़े  बिहार: कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर
  • Related Posts

    खबर अपडेट- अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी की घोषणा, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दी खुशखबरी

    भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल…

    अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी संभव, सीडीएस जल्द दे सकते हैं खुशखबरी

    भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल…