2025 रक्षाबंधन- हर भाई की कलाई पर सजा बहन का प्यार, सेना प्रमुख ने भी बंधवाई राखी..

Spread the love

 

 

देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। साथ ही भाइयों ने बहन को रक्षा का वचन दिया। यह दिन भाई-बहनों के प्रेम, रिश्ते, विश्वास और उनकी ताकत को समर्पित है। यह दिन रिश्तों सहित घर-परिवार और समाज में भी खुशियों की लहर लेकर आता है। रक्षाबंधन न केवल भारत का मुख्य पर्व है बल्कि कई अन्य देशों में भी इसकी खास रौनक देखने को मिलती है। रक्षाबंधन पर नई दिल्ली में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने छात्राओं से राखी बंधवाई।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर की पहली बरसी पर हुए रात्रि जागरण के दौरान डॉक्टरों को छात्राओं ने राखी बांधी।

 

रक्षाबंधन का महत्व

  • राखी प्यार और विश्वास का बंधन है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाता है।
  • रक्षाबंधन भारतीय संस्कार और परंपरा से जुड़ा पर्व है। यह पर्व हमें त्याग, प्रेम, सुरक्षा और जिम्मेदारी की सीख देता है।
  • इस पर्व को सांस्कृतिक एकता का प्रतीक कह सकते हैं। रक्षाबंधन केवल सगे भाई-बहन तक सीमित नहीं, बल्कि यह दोस्ती और मानवता के रिश्तों में भी अपनाया जाता है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने भाई-बहन के बीच के बंधन को मजबूत करने में इस त्योहार के महत्व पर जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर लिखा, ‘रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।’

 

और पढ़े  डॉ. गीतांजलि ने फिर खटखटाया HC का दरवाजा: वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने की मांग, आज होगी अहम सुनवाई

लद्दाख में अग्रिम चौकियों पर सेना के जवानों को छात्राओं ने राखी बांधी।


Spread the love
  • Related Posts

    सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love

    West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

    Spread the love

    Spread the loveजंग के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में  पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। पीटीआई…


    Spread the love