Jacqueline- जैकलीन फर्नांडीज को पटियाला हाउस कोर्ट ने दी राहत, निजी मुचलके पर मिली जमानत

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को अभिनेत्री को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि में एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी है। 10 नवंबर को कोर्ट में जैकलीन की जमानत पर बहस होने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था। वहीं, अब अभिनेत्री को सर्शत जमानत दे दी गई है। इस मामले में अभिनेत्री अंतरिम जमानत पर बेल पर थीं। ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना नाम जुड़ने के बाद से ही जैकलीन मुश्किल में आ गई थीं। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में अभिनेत्री को आरोपी बनाया था। वहीं, अभिनेत्री से कई बार सुकेश से मिले महंगे गिफ्ट को लेकर पूछताछ भी की गई। इसके बाद से ही एक्ट्रेस अंतरिम जमानत पर थीं। लेकिन 11 नवंबर को हुई सुनवाई में ईडी ने इसका यह कहते हुए विरोध किया था कि जैकलीन सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकती हैं या विदेश भाग सकती हैं।
ईडी ने जैकलीन की जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि अभिनेत्री ने 7.14 करोड़ रुपये उड़ा दिए हैं और उनके पास विदेश भागने के पर्याप्त पैसे थे। ऐसे में उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। वहीं, जैकलीन ने ईडी द्वारा उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने जैकलीन को विदेश जाने की छूट दी थी कि वह कोर्ट से इजाजत लेकर विदेश जा सकती हैं। वहीं, अब पटियाला कोर्ट की ओर से जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत मिल गई है।

और पढ़े  दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम: 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश का अलर्ट
  • Related Posts

    खुद को पुलिस बताकर दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के…

    दिल्ली- नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास 3 लोगों ने की दरिंदगी, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

    राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना…