दिल्ली- मंत्री सत्येंद्र जैन को लगा झटका कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन को झटका दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और दो अन्य की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। जैन को 30 मई को प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।

आपको बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनावई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सत्येंद्र जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज है। इससे पहले अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थीं। इसमें अकिंचन डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की संपत्तियां शामिल थीं।

जैन पर कथित आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियों को लॉन्च किया या खरीदा था। उन्होंने कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया था। जैन के पास प्रयास, इंडो और अकिंचन नाम की कंपनियों में बड़ी संख्या में शेयर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2015 में केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद जैन के सभी शेयर उनकी पत्नी के नाम कर दिए गए थे।

और पढ़े  डूसू चुनाव:- सातवें राउंड की गिनती पूरी,अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और एबीवीपी में कांटे की टक्कर
  • Related Posts

    खुद को पुलिस बताकर दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के…

    दिल्ली- नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास 3 लोगों ने की दरिंदगी, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

    राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना…