हमास के सैन्य विंग प्रमुख को इस्राइल ने किया ढेर, 7 अक्तूबर के नरसंहार का था मास्टरमाइंड

स्राइली रक्षा बलों ने गाजा में हमास के सैन्य विंग के नए प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार गिराया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की।

मुहम्मद ओदेह सात अक्तूबर को हुए नरसंहार के दौरान हमास के खुफिया विभाग का प्रमुख था। उसे हमास के नौसैनिक कमांडर के रूप में भी जाना जाता था और उसने कई आतंकवादी हमलों की योजना बनाई थी। ओदेह को लगभग एक सप्ताह पहले ही नियुक्त किया गया था, ताकि वह दो हफ्ते पहले आईडीएफ के हमले में मारे गए इज्जेदीन अल-हद्दाद की जगह ले सके। ओदेह इस्राइली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों की हत्या और अपहरण के लिए भी जिम्मेदार था।

 

सात अक्तूबर नरसंहार में शामिल सभी लोगों को करेंगे खत्म : नेतन्याहू
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए हमास के सैन्य विंग के नए प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार गिराए जाने की पुष्टि की। इसके साथ ही उन्होंने सात अक्तूबर 2023 के नरसंहार में शामिल सभी लोगों को खत्म करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, “हमने अब हमास के सैन्य विंग के नेता और सात अक्टूबर के नरसंहार की साजिश में शामिल आतंकियों में से एक मुहम्मद ओदेह को निशाना बनाया है। हम उन सभी तक पहुंचेंगे।”

दक्षिणी लेबनान में हमले जारी
इस बीच अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने कल अपने अभियानों को तेज करने के बाद दक्षिणी लेबनान में अपने हमले जारी रखे। रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना ने लेबनान के विभिन्न इलाकों में हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है।

और पढ़े  दशहरा पर लंबी छुट्टी:- इस राज्य में विजयादशमी पर 13 दिन बंद रहेंगे स्कूल, पहले होंगी 10वीं तक की परीक्षाएं

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि इस्राइल हिजबुल्ला के साथ युद्ध में है और हाल के हफ्तों में 600 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…