इस्राइल-ईरान: युद्ध विराम पर इस्राइल-ईरान सहमत,ट्रंप के एलान के बाद से जारी संशय पर विराम

 

इस्राइल और ईरान ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रस्तावित युद्ध विराम योजना को स्वीकार कर लिया है। इससे पश्चिम एशिया में 12 दिनों से चल रहे युद्ध पर विराम लग गया। ट्रंप ने युद्ध विराम का एलान तेहरान की ओर से कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर जवाबी सीमित मिसाइल हमलों के बाद किया था। इरान की यह कार्रवाई उसके परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों का जवाब थी।

ट्रंप के एलान के बाद बढ़े हमलों से मंडराया संकट
ट्रंप के एलान के बाद तेहरान ने इस्राइल को निशाना बनाकर मिसाइलों का अंतिम हमला किया, जिसमें मंगलवार सुबह कम से कम चार लोग मारे गए। जवाब में इस्राइल ने भी सुबह से पहले ईरान में कई जगहों पर हवाई हमले किए।
सभी युद्ध लक्ष्य हासिल किए
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल ट्रंप के साथ समन्वय में ईरान के साथ द्विपक्षीय युद्ध विराम पर सहमत हो गया है। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सोमवार रात को इस्राइल की सुरक्षा कैबिनेट को बताया कि इस्राइल ने ईरान के खिलाफ 12 दिनों के अभियान में अपने सभी युद्ध लक्ष्य हासिल कर लिए हैं, जिसमें ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के खतरे को दूर करना भी शामिल है।

उल्लंघन का जोरदार तरीके से जवाब देने की बात कही
नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल ने ईरान के सैन्य नेतृत्व और कई सरकारी स्थलों को भी नुकसान पहुंचाया और तेहरान के हवाई क्षेत्र पर भी नियंत्रण हासिल कर लिया। नेतन्याहू ने कहा, ‘इस्राइल युद्ध विराम के किसी भी उल्लंघन का जोरदार तरीके से जवाब देगा।’

और पढ़े  2026 छठ पूजा- आज से शुरू हो रहा नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व, जानिए अर्घ्य देने का समय और परंपरा,36 घंटे निर्जला व्रत रखेंगी महिलाएं
  • Related Posts

    कर्नाटक पहुंचे PM मोदी: सीएम शिवकुमार ने किया स्वागत, प्रशांति कुटीराम के स्वर्ण जयंती समारोह में लिया भाग

    प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक दौरे के दौरान बंगलूरू स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एस-व्यासा) के आवासीय मुख्यालय परिसर ‘प्रशांति कुटीरम’ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर…

    माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं हुईं ठप-: Outlook से Teams तक मचा हड़कंप, आखिर क्या थी अचानक आई तकनीकी खराबी की वजह?

    माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाएं अचानक ठप होने से दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई अपना आउटलुक अकाउंट नहीं खोल पा रहा है, तो कोई…