Israel-Iran War-: कुवैत में अमेरिकी दूतावास में दिखा धुआं, चीन ने अमेरिका-इस्राइल हमलों की निंदा की

Spread the love

 पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हवाई हमले किए थे, जिनमें ईरान के कई शहर निशाने पर आए। आज फिर ईरान की राजधानी तेहरान के विभिन्न हिस्सों में लगातार जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं। हालात लगातार बदल रहे हैं और क्षेत्र में संभावित बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता जारी है।

 

बगदाद में हिजबुल्ला ठिकानों पर अमेरिका-इस्राइल का मिसाइल हमला

इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में स्थित जुर्फ अल-सखर इलाके में ईरान समर्थित अर्धसैनिक संगठन कताइब हिजबुल्ला के ठिकानों पर अमेरिका और इस्राइल की ओर से संयुक्त मिसाइल हमला किए जाने की खबर है। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमले में कई ठिकानों, वाहनों और गोदामों को गंभीर क्षति पहुंची है तथा कुछ स्थानों पर आग लगने की सूचना है। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

ईरान का दावा- कुवैत में मार गिराया अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-15

ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि कुवैत में अमेरिकी सेना का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इस विमान के क्रैश होने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें विमान में आसमान में ही आग लगते हुई देखी जा सकती है। F-15 फाइटर जेट दुनिया के सबसे घातक और आधुनिक लड़ाकू विमानों में एक माना जाता है। हालांकि विमान में आग लगते ही पायलट पैरासूट लेकर कूद गया जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, अभी तक इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है।

और पढ़े  ईरान का इस्राइल पर बड़ा हमला, परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक, 100 से ज्यादा घायल

चीन ने अमेरिका-इस्राइल के हमलों की निंदा की

चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका और इस्राइल  द्वारा ईरान पर जारी सैन्य हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन है। चीन ने सभी पक्षों से तुरंत सैन्य कार्रवाई बंद करने, तनाव कम करने और संवाद एवं बातचीत की ओर लौटने का आह्वान किया है।

इराक के एरबिल एयरपोर्ट के पास धमाके

इराक के एरबिल एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। यह एयरपोर्ट उस सैन्य ठिकाने के लिए जाना जाता है जहां अमेरिका-नेतृत्व वाली गठबंधन सेना तैनात है। स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक, इससे पहले दिन में एयर डिफेंस सिस्टम ने एयरपोर्ट के आसपास उड़ रहे ड्रोन को मार गिराया था।

अमेरिका और इस्राइल  की ओर से ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान के बाद से एरबिल के ऊपर कई बार ड्रोन गतिविधियां देखी गई हैं। यह शहर एक बड़े अमेरिकी वाणिज्य दूतावास परिसर का भी केंद्र है, जिससे सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के नए PM का शपथ ग्रहण समारोह-  आज प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे बालेंद्र शाह, नेपाल को मिलेगा सबसे युवा पीएम

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेता बालेंद्र शाह शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह देश के सबसे युवा पीएम होंगे। इससे पहले संसद के अस्थायी…


    Spread the love

    US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का फैसला- ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई

    Spread the love

    Spread the love   अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…


    Spread the love