Israel-Iran War- हमलों के बीच रुबियो का इस्राइल दौरा रद्द, ईरान अपनी गलतियों का नतीजा भुगत रहा- हेगसेथ

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आखिरकार अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर बड़ा हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए। जवाब में ईरान ने कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इसी बीच कई देशों की प्रतिक्रिया भी सामने आई। वहीं, भारत ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की। तुर्किये ने भी तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता की भूमिका निभाने की भी पेशकश की है।

 

ईरान हमलों के बीच मार्को रुबियो का इस्राइल दौरा रद्द

ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस हफ्ते होने वाला अपना इस्राइल दौरा रद्द कर दिया है। यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने दी है। मार्को रुबियो को सोमवार और मंगलवार को इस्राइल की यात्रा पर जाना था। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग के सहायक सचिव डायलन जॉनसन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि “वर्तमान परिस्थितियों के कारण विदेश मंत्री 2 मार्च को इस्राइल की यात्रा नहीं करेंगे।

आबू धाबी एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति की मौत

अबू धाबी एयरपोर्ट पर एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। यह जानकारी अबू धाबी एयरपोर्ट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। कंपनी के अनुसार, यह घटना जद्दाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई। मृतक एक एशियाई नागरिक था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़े  नेपाल में फिर सैलाब...: बूढ़ी गंडकी में बह गए 45 मकान और छह पुल, 10 लापता

ट्रंप बोले- मुझे अंदाजा है अब कौन करेगा ईरान का नेतृत्व

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चैनल एबीसी न्यूज से बातचीत में कहा कि अगर ईरान की मौजूदा सरकार गिरती है, तो उन्हें काफी साफ अंदाजा है कि ईरान का अगला नेतृत्व कौन होगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल के हवाई हमलों में ईरान की कई उच्च नेता मारे गए हैं और अमेरिका के पास स्पष्ट जानकारी है कि नए नेतृत्व के लिए किसे देख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन बहुत शक्तिशाली रहा और कई ईरानी नेता अब असक्षम हैं।

 

हमले में मारा गया खामेनेई- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने इसे ईरानी जनता और दुनिया भर के उन लोगों के लिए न्याय बताया, जिन्हें खामेनेई और उनके समर्थकों ने नुकसान पहुंचाया। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई हमारे खुफिया तंत्र और अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाए। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने इस कार्रवाई में इस्राइल के साथ मिलकर काम किया।

  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…