ISIS कश्मीर ने दी भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा ।

Spread the love

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें आईएसआईएस कश्मीर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। सांसद गौतम गंभीर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार गौतम गंभीर को बीती रात करीब 9.30 उनके आधिकारिक ई-मेल पर आईएसआईएस कश्मीर ने उन्हें धमकी भरा मेल भेजा। इस मेल में धमकी दी गई है कि हम तुम्हें (गौतम गंभीर को) और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।
इस ई-मेल के प्राप्त होने के बाद गंभीर ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दी। अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को सौंपी गई है। पूरी जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह सच में कोई धमकी भरा मेल है या किसी की जानबूझकर की गई शरारत।


Spread the love
और पढ़े  वरिष्ठ IAS अधिकारी प्रशांत सीताराम बने CBSE चेयरपर्सन, गृह मंत्रालय में निभा चुके हैं अहम भूमिका
  • Related Posts

    अश्लील इंस्टाग्राम विज्ञापनों पर सरकार सख्त,विज्ञापनों में बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट दिखाने का आरोप, भेजेगी नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveमेटा पर इस समय सरकार की कड़ी नजर है। सूत्रों के मुताबिक आज यानी शुक्रवार को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को सख्त निर्देश…


    Spread the love

    बिना पासवर्ड वाली बैटरी बनी मुसीबत: राह चलते बंद हो रहे ई-रिक्शा, चीनी एप के इस जाल से कैसे बचाएं अपना वाहन?

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली समेत कई शहरों में सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक मोबाइल एप की मदद से चलते हुए ई-रिक्शा को बीच सड़क पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *