Iran Unrest: ईरान में 2571 लोगों की मौत, इरफान सुल्तानी को आज फांसी,गिरफ्तारियों पर तेज सुनवाई के संकेत

रान में खामेनेई शासन के खिलाफ जनता का हल्ला बोल जारी है। जनता सुप्रीम नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब तक विरोध प्रदर्शनों में 2500 से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है। जबकि 18 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

प्रदर्शनकारियों पर तेज सुनवाई के संकेत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की चेतावनी के बावजूद ईरान की न्यायपालिका ने देश भर में हो रहे प्रदर्शनों में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ तेज सुनवाई और फांसी की प्रक्रिया के संकेत दिए हैं।

इरफान सुल्तानी को आज हो सकती है फांसी

ईरानी सरकार ने पहले प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा देने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा के बाद पहली बार किसी प्रदर्शनकारी को सजा-ए-मौत दी जाने जा रही है। सरकार ने 26 वर्षीय इरफान सुल्तानी को फांसी पर लटकाने का फैसला किया है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, इरफान को आज ही फांसी दी जा सकती है।

अमेरिका ने व्यापारिक देशों को टैरिफ की धमकी दी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव और बढ़ा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उस पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शन कर रहे लोगों को सच्चे देशभक्त भी बताया है। दूसरी ओर, रूस ने अमेरिका की इस नीति की आलोचना की है। रूस का कहना है कि ईरान के आंतरिक मामलों में दखल देना और सैन्य धमकियां देना कबूल नहीं किया जा सकता।

और पढ़े  बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल:- कई राज्यों में 4 दिन प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं, क्या-क्या काम रुकेंगे?

कतर ने शांति की अपील की

ईरान में जारी अशांति और विरोध प्रदर्शनों के बीच मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच कतर ने हालात को शांत करने की कोशिशों का समर्थन किया है। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने ईरान के सुरक्षा अधिकारियों से फोन पर बातचीत के बाद कहा कि दोहा तनाव कम करने और शांतिपूर्ण समाधान की सभी कोशिशों के साथ खड़ा है।

ट्रंप की चेतावनी: प्रदर्शनकारियों को फांसी दी तो अमेरिका करेगा कड़ी कार्रवाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मदद आ रही है’ और उन्होंने ईरान में रह रहे अमेरिकियों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने प्रदर्शनकारियों को फांसी दी, तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा। हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि यह कार्रवाई किस तरह की होगी। ट्रंप ने कहा अगर उन्हें फांसी दी गई, तो आप कुछ ऐसा देखेंगे, जो अब तक नहीं देखा गया।

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव और पूर्व संसद अध्यक्ष अली लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी किया। उन्होंने ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर सीधा आरोप लगाया। लारीजानी ने लिखा हम ईरान के लोगों के मुख्य हत्यारों के नाम बताते हैं-

  • पहला: ट्रंप
  • दूसरा: नेतन्याहू।
  • Related Posts

    साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

    बंद नाक, खांसी या रात को सांस लेने में परेशानी होना काफी आम समस्या है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को ये दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों को…

    भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

    अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के भीतर भारतीय नौसेना के एक जहाज और पाकिस्तानी नौसेना के पोत की टक्कर के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर…