थल सेना प्रमुख ने खोला राज- महज 88 घंटे में हमने सीजफायर के लिए पाकिस्तान को मजबूर किया

 

लसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को जयपुर में दक्षिण पश्चिमी कमान में आयोजित अलंकरण समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है और हम दुश्मन की हर चाल पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

महज 22 मिनट में नौ आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त: थल सेना प्रमुख
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत थल सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त रूप से पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उनके बुनियादी ढांचे को महज 22 मिनट में सटीकता के साथ ध्वस्त कर दिया।

 

हमले के बाद तय था कि भारत निर्णायक कार्रवाई करेगा
जनरल द्विवेदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उच्चतम स्तर पर यह स्पष्ट निर्णय लिया गया था कि भारत निर्णायक कार्रवाई करेगा। ऑपरेशन सिंदूर इसी संकल्प का परिणाम था।

 

पाकिस्तान को हमने सीजफायर के लिए मजबूर किया: द्विवेदी
वहीं, सीज फायर को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की सटीकता, पेशेवर क्षमता और ऑपरेशनल श्रेष्ठता ने पाकिस्तान को महज 88 घंटे के भीतर ही सीज फायर करने के लिए मजबूर कर दिया।

और पढ़े  नेपाल जलप्रलय: मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका
  • Related Posts

    साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

    बंद नाक, खांसी या रात को सांस लेने में परेशानी होना काफी आम समस्या है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को ये दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों को…

    भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

    अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के भीतर भारतीय नौसेना के एक जहाज और पाकिस्तानी नौसेना के पोत की टक्कर के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर…