ईरान विरोध- न्यूजीलैंड ने ईरान में बंद किया दूतावास, भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौत के चलते ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों तरफ से एक दूसरे को धमकी दी जा रही है। गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में मौजूद अपने युद्धपोत को ईरान की तरफ मोड़ दिया है। वहीं ईरान ने भी अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि ईरान पर अमेरिका द्वारा हमला किया जा सकता है।

 

 

ईरान के एयरस्पेस में दाखिल नहीं हो रहीं यूरोपीय एयरलाइंस

ईरान ने बुधवार को कुछ घंटों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। हालांकि बाद में एयरस्पेस को फिर से खोल दिया गया। हालांकि इसके बावजूद यूरोपीय एयरलाइंस ईरान के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं और अफगानिस्तान और मध्य एशिया के ऊपर वाले रूट से उड़ान भर रही हैं। ईरान में विरोध प्रदर्शन के चलते भारी तनाव है और अमेरिका से भी तनातनी जारी है।

तेहरान का अमेरिका पर आरोप- यूएन को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया

भारत में ईरान के दूतावास के उप-उच्चायुक्त ने अमेरिका पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका, ईरान के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहा है और संयुक्त राष्ट्र का भी गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ईरान पर बेबुनियाद आरोप लगाने का मंच बन गया है।

भारत ने इस्राइल में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

भारत ने इस्राइल में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने लोगों को चौकन्ना रहने को कहा है और साथ ही सभी जरूरी गाइडलाइंस का भी सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। भारत में मौजूद नागरिकों को कहा गया है कि जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक इस्राइल की यात्रा करने से बचें।

और पढ़े  सर्दी की आहट के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगा एक्यूआई, इस बार सरकार कौन सी बंदिशें लेकर आई?
  • Related Posts

    जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी निवेशकों का उत्साह जारी है।…

    यूएन: ‘जो अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं दे सकता, वो भारत को लेक्चर न दे।’ भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने…